



Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुरनगर 24 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाई और परामर्श दी गई। इस दौरान शिविर में बुजुर्गाे की एनीमिया जांच, शुगर जांच, खून जांच सहित अन्य जांच किया। इसके साथ ही लोदाम के स्कूली बच्चो को पोषण आहार की जानकारी और हीमोग्लोबिन का जांच किया गया।









