








Raipur chhattisgarh VISHESH अपेक्स बैंक एम्प्लाइज ऑफिसर्स यूनियन के चुनाव में अध्यक्ष बने श्री आनंद कुमार लहरे तथा महासचिव श्री विवेक सिंह ठाकुर। पूर्व अध्यक्ष श्री अजय भगत के मार्गदर्शन पर यूनियन के पदाधिकारियो का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। पूर्व निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत दिनाँक 01.09.2024 को अपेक्स बैंक पंडरी रायपुर में यूनियन के प्रदेशभर के सदस्यगण उपस्थित हुए।
अपेक्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष श्री अजय भगत के विशेष पहल पर यूनियन के पदाधिकारियों के नामांकन की सहमति बनी। अपेक्स बैंक यूनियन संरक्षक श्री भूपेश चंद्रवंशी,संरक्षक श्री अरुण कुमार पुरोहित, संरक्षक श्री ललित कुमार चौधरी, संरक्षक श्री अजय भगत बनाये गए। अपेक्स बैंक यूनियन के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार लहरे, उपाध्यक्ष श्री गुंजार सिंह ठाकुर,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा जोशी, महासचिव श्री विवेक सिंह ठाकुर, सहसचिव श्री एस के वर्मा, सहसचिव श्री दीपक कुजूर, सहसचिव श्री आलोक कुमार यादव, सहसचिव श्री विमल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री रविंद कुमार यादव, संगठन सचिव-श्री प्रभाकर कांत यादव,श्री दिवाकर सिंह पैकरा, श्रीमती आभा सोनी, श्रीमती इंद्राणी गुहा, श्री प्रकाश, प्रवक्ता श्री राजीव दुबे, कार्यकरिणी सदस्य – श्रीकांत चंद्राकर, श्रीमती अपेक्षा व्यास, श्री सुधीर सोनी, श्री व्ही तिग्गा,श्री ब्रजकिशोर साहू,श्री नीलेश यादव, श्री विजय कांत जायसवाल,श्रीमती सुनंदा वर्मा, श्री सौरभ मिश्रा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। अपेक्स बैंक यूनियन के सुचारू मनोयन में पूर्व अध्यक्ष श्री अजय भगत की भूमिका महत्वपूर्ण रही।









