



जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया
पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा और प्रशासन एवं मीडिया के बीच समन्वय और भी बेहतर होगा।

नूतन सिदार ने जनसंपर्क अधिकारी का पदभार संभाला, जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने किया स्वागत
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जशपुर- जशपुर जिले में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में नूतन सिदार ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जशपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
जिले के पत्रकारों की विशेष मांग पर नूतन सिदार की दुबारा पदस्थापना की गई है, जिससे पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है। पत्रकारों ने इस फैसले के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।


नूतन सिदार की पदस्थापना को लेकर पत्रकारों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में जिले में जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली में और सुधार आएगा और प्रशासन एवं मीडिया के बीच समन्वय और भी बेहतर होगा।जिले के पत्रकारों का मानना है कि नूतन सिदार के अनुभव और कार्यकुशलता से क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यों को नई दिशा मिलेगी।इस दौरान जशपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास पांडे,वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रिपाठी,विष्णु जोशी,निरंजन मोहंती
विक्रांत पाठक ,संतोष चौधरी,नवीन ओझा,सुरेंद्र चेतवानी, दीपक सिंह, योगेश थवाईत, संजीत यादव, सागर जोशी, परेश दास,मिथिलेश गुप्ता, नवीन शर्मा,सोनू जायसवाल समेत अन्य पत्रकार एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।








