
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक्स पर टॉप-2 पर ट्रेंडिंग कर रहा है #हमरविष्णुभैया अभियान

एक्स पर टॉप पर रहा #हमरविष्णुभैया अभियान

माता-बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, #हमरविष्णुभैया अभियान के तहत मुख्यमंत्री का जताया आभार
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर प्रदेश में माता-बहनों ने बड़े ही उत्साह से अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध यह विशेष पर्व मनाया। इस अवसर पर आज X पर #हमरविष्णुभैया अभियान दिनभर ट्रेंडिंग करता रहा। बहनों ने महतारी वंदन, पीएम आवास योजना की स्वीकृति और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए एक्स पर पोस्ट किए। पूरे प्रदेशवासियों की इस अभियान में भागीदारी रही।
बता दें कि जनसंपर्क विभाग द्वारा आज रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर हैशटैग अभियान #हमरविष्णुभैया अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे छत्तीसगढ़वासियों ने विष्णु सरकार का आभार जताया।








