

Raipur chhattisgarh VISHESH : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र घर के बाहर खेल रहे बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोज-बीन करने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में घटनास्थल के पास जंगली जानवर तेंदुआ के पंजे के निशान मिले हैं।
इसके बाद पुलिस-वनकर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरु कर दी है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ कमार बस्ती है। कोरमुड़ का जंगल पहाड़ी बांध से लगा हुआ है।पुलिस के अनुसार शाम को पूरी बस्ती के लोग हरेली के त्योहार मना कर अपने अपने घर जा चुके थे। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए।

इधर, उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खाकर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी ढूंढने में लग गए जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान होना पाया गया।
इससे किसी जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे। वनकर्मियों ने पाया कि शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम खोज-बीन में लगी है।








