

कल 31 जुलाई को लेंगे शपथ
रायपुर, 30 जुलाई 2024



छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका का आज राजभवन आगमन हुआ। राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को प्रातः 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।








