

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रिश्वत मामले में महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को निलंबित किया गया है. रायपुर एसएसपी ने सस्पेंड का आदेश जारी किया है. बीते रोज महिला थाना प्रभारी वेदवती दरियो को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया था.एसीबी टीम ने आज महिला थाना प्रभारी को कोर्ट में पेश किया, जहां से 19 जुलाई तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.बता दें कि बीते रोज दहेज प्रताड़ना के मामले में अपराध दर्ज करने के नाम पर रिश्वत लेते रायपुर महिला थाने की TI वेदवती दरियो को ACB ने 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया था. महिला थाना प्रभारी ने प्रार्थिया प्रीति बंजारे से पति के खिलाफ FIR दर्ज करने के नाम पर 50 हजार की मांग की थी. इसके बाद महिला के साथ 35 हजार में सौदा हुआ.वहीं शुक्रवार को सुबह महिला थाना टीआई Vedvati Dariyo ने पैसे कम होने की वजह से प्रार्थिया को वापस भेजते हुए शाम को पूरे पैसे लेके आने को कहा. इसी दौरान एसीबी की टीम ने टीआई दरियो को रंगे हाथों नगदी के साथ गिरफ्तार किया था.

वेदवती को ACB ने शुक्रवार शाम 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। दरअसल, महिला थाने में लोधीपारा की रहने वाली एक महिला आई। पति से तंग आकर महिला ने थाने की प्रभारी वेदवती से कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करने को कहा। आरोप है कि, महिला इंस्पेक्टर ने 50 हजार रुपए की डिमांड कर दी। मिन्नतें करने के बाद वो 35 हजार में केस दर्ज करने को राजी हुईं थी। इसके बाद शिकायतकर्ता महिला ने ACB दफ्तर जाकर सारी बात अधिकारियों को बता दी। करीब एक हफ्ते पहले एंटी करप्शन में ये शिकायत पहुंची। शुक्रवार सुबह महिला वापस थाने पहुंची लेकिन थाने में भीड़ ज्यादा होने के कारण टीआई दरियो ने उन्हें वापस लौटा दिया। एसीबी की टीम लगातार पीडि़ता के साथ मौजूद थी। इसके बाद पीडि़ता शाम को फिर थाने पहुंचीं। जब पीडि़ता ने थाने के अंदर ञ्जढ्ढ को 20 हजार रुपए दिए तब बाहर एंटी करप्शन टीम मौजूद थी। महिला ने इंस्पेक्टर को पैसे देने के बाद एंटी करप्शन के अधिकारियों को इशारा किया। पैसे लेकर दरियो ने अपने जेब में रखे ही थे कि ACB के अधिकारी आ गए। एक केमिकल दरियो के हाथ में लगाया गया जिससे दरियो के हाथ में कलर आ गया। ऐसा इसलिए क्योंकि जो नोट महिला ने दरियो को दिए थे, उनमें एक केमिकल पहले से लगाया गया था।
नाम नहीं छापने के शर्त में एक भुक्तभोगी ने बताया कि टीआई वेदवती दरियो छोटे-बड़े केस के हिसाब से रिश्वत की डिमांड करती थी। अगर कोई पीडि़त थाने पहुंचे तो टीआई वेदवती दरियो को रिश्वत देना मज़बूरी हो जाता था। बिना रिश्वत के कार्रवाई शुरू ही नहीं करती थी।
एक भुक्तभोगी ने बयां किया दर्द – उक्त भुग्तभोगी ने आगे बताया कि टीआई वेदवती दरियो ने उनके साथ मारपीट भी की है। और मामले में उसे ही आरोपी बनाने में तुली हुई थी। उच्च अधिकारियों से शिकायत का भी काई फायदा नहीं मिला उलटे टीआई के पास ही उन्हे भेज दिया गया। रिश्वतखोर टीआई देववती दरियो उच्च अधिकारियों के दरियादिली के कारण किसी को कुछ समझती ही नही थी।
और कई मामले में रिश्वत नही मिलने के कारण पीडि़तों को ही मुजरिम बना देती थीं। उपर शिकायत करने पर भी कोई अधिकारी टी आई देववती दरियो के खिलाफ सुनना पसंद नही करते थे उल्टे टी आई के पास ही वापस भेज देते थे। और शिकायत के बाद वापस आने के बाद उसकी डिमांड बढ़ जाती थी।एसीबी के कड़े रुख के कारण जेल गई तब जाकर उसे सस्पेंड किया गया।








