

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पूरे प्रदेश में आज से फिर मानसून के सक्रिय हो सकता है। छत्तीसगढ़ के 08 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 03 दिनों तक मानसून सक्रिय रह सकता है।

अब तक 22% कम बारिश
1 जून से अब तक राज्य में 200.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। हालांकि अब तक 258.3 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। यह अनुमान से करीब 22% कम है। प्रदेश के 3 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है।बलौदाबाजार में 20%, बिलासपुर में 30% और कोरबा में 29% ज्यादा पानी बरसा हवहीं 19 जिलों में बारिश कम हुई है। 11 जिले ऐसे है जहां बारिश औसत से सामान्य हुई है। प्रदेश में इस बार मानसून अभी तक कमजोर रहा है। इसके कारण जलाशय अच्छी तरह से नहीं भर पाए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 8 जून को मानसून आ गया था, फिर 16 दिनों तक आगे नहीं बढ़ा। 24 जून को रायपुर और आसपास पहुंचा। 26 तक प्रदेश में मानसून छा गया। हालांकि जून में औसत से बारिश 26% कम रही। जुलाई के पहले हफ्ते अच्छी वर्षा हुई








