

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, हवाला का कार्य संचालित करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, नगद 80 लाख रुपये जप्त।
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 28.06.2024 को आरोपी विनय कुमार यादव को सुपेला के पास ऑनलाइन गेमिंग एप सट्टा का कारोबार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। जिस पर सुपेला थाना में अपराध क्र. 729/2024 धारा 7.8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप में मिले राशि को अलग-अलग अवधि में क्रमशः 05 लाख, 10 लाख, 4.50 लाख एवं 06 लाख रुपये हवाला के माध्यम से ऊपर भेजना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर शंकर नगर रायपुर स्थित ऑफिस में रेड की कार्यवाही की गई। ऑफिस में हवाला का कारोबार संचालित किया जा रहा था, जहां 03 संदेही व्यक्ति शक्ति सिंह जडेजा, जवेंद्र सिंह एवं आकाश कुमार देव मिले। तीनों गुजरात के निवासी हैं और ऑफिस का संचालन अहमदाबाद के दिनेश व्यास के द्वारा किया जा रहा है।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 लाख रुपये नगद, 02 नग मोवाईल एवं 03 नग नोट गिनने की मशीन, जुमला कीमती 81.74 लाख रुपये जप्त की गई। प्रकरण में विवेचना जारी है।








