

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर पुलिस द्वारा जॉब कन्सलटेंसी पैन इंडिया नामक पंडरी एवं अनुपम नगर में आफिस खोलकर विभिन्न लोगो को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले उड़ीसा के संगठित गिरोह के कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया! आरोपियान जॉब दिलाने से संबंधित कार्य के साथ साथ फर्जी नामक वेबसीरीज से प्रभावित होकर नकली नोट छपाई का काम कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से बुलेट वाहन, थार वाहन, सोने चांदी का जेवरात, मोबाइल फोन, नोट छापने का सीट, मशीन एवं अन्य सामान जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध किया गया!









