

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड के दिल्ली आने से पहले नेपाल सरकार ने भारत और अमेरिका समेत 11 देशों में काम कर रहे अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है.
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH पुष्प कमल दाहाल प्रचंड की सरकार की ओर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूमाले) के साथ गठबंधन के तीन महीने बाद ये फैसला किया गया है. इससे पहले प्रचंड की पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन में थी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने ‘काठमांडू पोस्ट’ की ख़बर के हवाले से कहा है कि भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा, अमेरिका में राजदूत श्रीधर खत्री समेत ब्रिटेन, उत्तर कोरिया, क़तर, स्पेन, डेनमार्क, इसराइल, सऊदी अरब, मलयेशिया और पुर्तगाल में नेपाल के राजदूतों को वापस बुला लिया गया है.








