

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ सरकार ने आज तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ, इनमें से कांकेर कलेक्टर अभिजीत सिंह को सरकार ने वापिस बुला लिया है। उन्हें मंत्रालय में गृह और जेल विभाग का स्पेशल सिकरेट्री बनाया गया है। अभिजीत पहले भी गृह विभाग में पोस्टेड रह चुके हैं।

उनकी जगह पर एडिशनल सीईओ नीलेश श्रीरसागर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। नीलेश 2011 बैच के आईएएस हैं। जशपुर और महासमुद जिले का कलेक्टर रहने के बाद उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पोस्ट किया गया था।
उधर, 2021 बैच के आईएएस वासु जैन को सारंगढ़ एसडीएम से वापिस बुलाकर उन्हें मंत्रालय में योजना और सांख्यिकी विभाग में अवर सचिव बनाया गया है।
जाने विस्तृत मे, राज्य शासन एतद्वारा श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर भा.प्र.से. (2011) अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला कांकेर के पद पर पदस्थ करता है।
2/ श्री अभिजीत सिंह, भा.प्र.से. (2012) कलेक्टर, जिला-कांकेर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदस्थ करता है।
3/ श्री वासु जैन, भा.प्र.से. (2021) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अवर सचिव, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग के पद पर पदस्थ करता है।








