

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजनांदगांव जून 2024/- कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के सुरगी प्रक्षेत्र में पौधरोपण किया गया। जिसमें तालाब, मेड़ों एवं रोड़ किनारे में आम, पपीता, चीकू एवं कटहल के 140 पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, कार्यक्रम सहायक श्री जितेन्द्र मेश्राम एवं अन्य कर्मचारीगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।









