

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात कर उनको जन्मदिन की बधाई और उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। शुभकामना के लिए योगी आदित्यनाथ ने सीएम साय का आभार जताया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। वे गुरु गोरक्षनाथ धाम के पीठाधीश्वर भी हैं








