

हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के की शादी पर्सनल लॉ के तहत अवैध : हाईकोर्ट
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को फैसला दिया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के का विवाह अवैध है। हाईकोर्ट ने इस जोड़े की तरफ से विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपना विवाह पंजीकृत करवाने के लिए पुलिस सुरक्षा दिए जाने के लिए दायर याचिका खारिज कर दी। अनूपपुर निवासी 23 वर्षीय हिंदू लड़की और 23 वर्षीय मुस्लिम युवक ने याचिका में कहा था कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण अधिकारी के समक्ष आवेदन दायर किया है। अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।
हाईकोर्ट ने कहा, पर्सनल लॉ के तहत विवाह की कुछ रस्मों का पालन किया जाता है। एकलपीठ ने मुस्लिम लॉ का हवाला देते हुए कहा कि मुस्लिम लड़का किसी ऐसी लड़की से विवाह नहीं कर सकता, जो मूर्तिपूजक या अग्निपूजक हो। इस प्रकार मुस्लिम लड़की सिर्फ मुस्लिम युवक से शादी कर सकती है।
फसादी विवाह होगा हाईकोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के एक मुस्लिम पुरुष तथा एक हिंदू महिला के बीच विवाह से पैदा हुए बच्चों के उत्तराधिकार अधिकारों के संबंध में पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दोनों के बीच विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुआ. विवाह अनियमित और फसादी विवाह होगा।








