

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आगरा, जिले के थाना बाह क्षेत्र में चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप किया गया. आरोप मोहल्ले के ही युवक और कार चालक पर लगा है. आरोपी बहाने से नाबालिग को अपने साथ ले गया था. इसके बाद चलती कार में उसने चालक के साथ मिलकर नाबालिग के साथ रेप किया. दरिंदगी के बाद आरोपी नाबालिग को बीच सड़क पर छोड़कर भाग गए. राहगीरों की मदद से लड़की थाने पहुंची. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करके आरोपी को अरेस्ट कर लिया.पीड़िता के पिता ने बाह थाना में शिकायत दी. पुलिस को बताया कि बेटी किसी तरह थाने पहुंची. किशोरी के पिता ने पुलिस आयुक्त से भी भी इस मामले की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मामला 24 अप्रैल का है. पीड़ित लड़की ने बाह थाना पुलिस को बताया कि आरोपी विजेंद्र नाबालिग छात्रा को अपने साथ ले गया था. बलरई क्षेत्र में उसने कार चालक के साथ मिलकर छात्रा के साथ रेप किया. इसके बाद उसे बीच रास्ते पर ही छोड़ दिया. विजेंद्र ने उसके कपड़े भी फाड़ डाले. उसकी चप्पल वहीं छूट गई. बाह थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है. लड़की का मेडिकल कराया गया है.








