

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH आज छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बहुत बधाई।

जिसमें जशपुर से सिमरन सब्बा ने 10वीं और महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं में अव्वल स्थान प्राप्त कर बेटियों की योग्यता को एक बार फिर साबित किया है, आप दोनों को उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
इसके साथ ही जिन बच्चों को इस वर्ष अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं, वह इससे निराश न होकर पुनः परिश्रम का मार्ग चुनें। आप सभी सफल होंगे इसपर मुझे पूरा विश्वास है।
ग्राम हालेकसा, राजनांदगाँव की बिटिया वंशिका साहू ने 10वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठवां और राजनांदगांव में पहला स्थान प्राप्त किया है।
बेटी वंशिका डॉक्टर बनना चाहती हैं और जिस लगन से वो पढाई कर रही हैं, मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन राजनांदगांव की यह बेटी “डॉ वंशिका साहू” बनकर सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएगी।





















