

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बुधवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में गुरूवार सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। सुबह से छाए बादलों के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली है। प्रदेश के कई जगहों में आज बारिश हुई है l.

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सूरजपुर, सरगुजा, अंबिकापुर, कोरबा, भाटापारा, धमतरी और महासमुंद समेत कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। तेज आंधी के साथ बारिश होने से तापमान में कमी आने की संभावना है। अगर बारिश होती है तो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत मिलेगी।








