

लोकसभा निर्वाचन 2024
सेक्टर अधिकारियों का मतदान संबंधी कमिशनिंग कार्य का हुआ प्रशिक्षण

गंभीरता के साथ त्रुटि विहिन मतदान कराएं : कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह
मास्टर ट्रेनर ने वीडियो और पीपीटी के माध्यम से दी मतदान प्रक्रिया की जानकारी
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 23 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों को मतदान के लिए कमिशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी कमिशनिंग का कार्य बेहतर ढंग से करें। कमिशनिंग के कार्य को जल्दबाजी में न करें। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बिना किसी त्रुटि के गंभीरता के साथ मतदान कार्य कराएं। कमिशनिंग कार्य के लिए वीडियो भी तैयार किया गया है, समय-समय पर वीडियो को देखकर कमिशनिंग की बारिकियों को समझें और फ्लो चार्ट के माध्यम से निर्वाचन कार्य कराएं। हर मतदान केंद्र में मतदान दलों के लिए मेडिकल किट उपलब्ध कराए गए है। सेजबहार के स्ट्राॅग रूम में पेयजल, टाॅयलेट की बेहतर व्यवस्था की गई है। नाश्ता और भोजन भी समय-समय पर दिया जाएगा। मतदान केंद्र से लेकर स्ट्रांग रूम तक किसी भी मतदान दल को असुविधा नहीं होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डाॅ. राकेश डेढगवे और श्री अजीत हुडैंत ने प्रशिक्षण के दौरान वीडियो के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण पूर्व वीडियो के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्वाचन कार्य का संदेश दिखाया गया। फलो चार्ट के माध्यम से निर्वाचन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कमिशनिंग संबंधी कार्य को पूर्ण करने के लिए पांच अलग-अलग वीडियो भी तैयार किए गए है और सेक्टर अधिकारियों को सोषल मीडिया ग्रुप के माध्यम से प्रदान किए गए। प्रशिक्षण उपरांत सभी सेक्टर अधिकारियों को एमसीक्यू सवाल गूगल फाॅर्म से दिए गए। निर्धारित समय अवधि में सारे सवाल को पूर्ण कर सबमिट किए गए








