

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद निर्वाचन आयोग ने रविवार को चुनावी बॉण्ड से जुड़ा नया डेटा सार्वजनिक कर दिया है। इस डेटा के मुताबिक बीजेपी ने कुल 6,986.5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड भुनाए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी को 2019-20 में चुनावी बॉण्ड से सबसे ज्यादा 2,555 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीजेपी के बाद चुनावी बॉण्ड के माध्यम से सबसे ज्यादा चंदा तृणमूल कांग्रेस को 1,397 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस का नंबर आता है, जिसने चुनावी बॉण्ड के जरिए कुल 1,334.35 करोड़ रुपये भुनाए हैं। वहीं बीआरएस ने 1,322 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड भुनाए। इन सबके बाद सबसे ज्यादा बीजेडी ने 944.5 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड भुनाए हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, डीएमके को चुनावी बॉण्ड के माध्यम से 656.5 करोड़ रुपये मिले, जिसमें सैंटियागो मार्टिन की अगुवाई वाली फ्यूचर गेमिंग से प्राप्त 509 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। वहीं वाईएसआर कांग्रेस ने 442.8 करोड़ रुपये, टीडीपी ने 181.35 करोड़ रुपये के चुनावी बॉण्ड भुनाए। समाजवादी पार्टी को चुनावी बॉण्ड के जरिए 14.05 करोड़ रुपये, अकाली दल को 7.26 करोड़ रुपये, अन्नाद्रमुक को 6.05 करोड़ रुपये, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 50 लाख रुपये मिले हैं।








