

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे दिन बीजेपी पर जमकर हमला बोला और कहा कि लोगों को भाजपा ने धर्म और जाति की राजनीति से बांट दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम और भाईचारे से नफरत को मिटाकर सभी को जोड़ने में जुटी है।

राहुल गांधी की यात्रा ने 2 मार्च को मुरैना से राज्य में प्रवेश किया था, सोमवार को यात्रा शिवपुरी से शुरू हुई। इस यात्रा के पड़ाव राघौगढ़ में राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी ने लोगों को धर्म, जाति और प्रदेश की राजनीति में बांट दिया है। कांग्रेस पार्टी यह सुनिश्चित कर रही है कि सब लोग एक साथ आएं। बीजेपी की विचारधारा नफरत की विचारधारा है और हमारी विचारधारा नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान की विचारधारा है।”








