लॉकडाउन के बीच पांच लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक छात्रा की रेप के बाद हत्या

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : रांची , लॉकडाउन के बीच झारखंड से शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आयी हैं। यहां अलग अलग जगहों पर लॉकडाउन में घर से बाहर निकली लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पहली घटना खूंटी जिले के कर्रा इलाके की है, जबकि दूसरी घटना गुमला टाउन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों जगहों पर दो-दो लड़कियों को हवस का शिकार बनाया गया है। वहीं देवघर के समीप गांव में लॉकडाउन के बीच घर से बाहर निकली एक छात्रा की सामूहिक बलात्कारी के बाद हत्या करने की बड़ी घटना सामने आयी है।

गुमला की घटना में 12 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कर्रा की घटना में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने सभी नौ को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में छह नाबालिग हैं। खूंटी एसपी ने बताया कि पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार कर्रा में दो अप्रैल को तब घटना को अंजाम दिया गया जब दोनों लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ सरनाबाड़ी के पास बैठकर बातचीत कर रही थीं। इसी बीच गांव के नौ युवक वहां पहुंचे। वे नाबालिगों को पकड़ने लगे, परंतु तीन नाबालिग भाग निकलीं। दो नाबालिगों को हैवानों ने पकड़ लिया और जंगल की ओर ले गए जहां घटना को अंजाम दिया। उधर, गुमला में गैंगरेप की घटना को तब अंजाम दिया गया जब लड़कियां गांव के ही स्कूल के पास से दो दोस्तों से मिलकर लौट रहीं थीं।

झारखंड के देवघर में ठढ़ियारा गांव में लॉकडाउन के बीच घर से बाहर निकली छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। छात्रा के शरीर पर पांच जगह धारदार हथियार से वार किए गए। उसके मुंह, आंख, जांघ व नाजुक अंग पर वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। छात्रा आठ अप्रैल को दोपहर तीन बजे साइकिल से पास के गांव में पुराने कपड़े सिलाने गई थी, इसके बाद लौटकर घर नहीं आयी।

शुक्रवार सुबह खोजबीन के दौरान भगवानपुर-घोरमारा रोड पर सरैया जंगल में क्षत-विक्षत अवस्था में छात्रा की लाश मिली।  मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वह और उनकी पत्नी घर पर नहीं होते थे, उस वक्त शिवनगर निवासी विष्णु यादव पहुंचता था। उसे गांव निवासी जागेश्वर यादव और रीतलाल यादव बुलाते थे। उन्होंने इन्हीं तीनों पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds