
श्रीकांत का बताया कि उन्होंने चाय में अदरक, तुलसी, पुदीना, इलैची, काली मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, जीरा, शहद के अलावा अन्य कई सामग्री को साथ मिलाकर इसे बनाया है. उन्होंने बताया कि इस चाय को पीने से शरीर को ताकत मिलेत है और इम्यून सिस्टेम मजबूत होता है, जिससे कोरोना से लड़ने की शक्ति मिलती है. बताते चलें कि श्रीकांत रेलवे में नौकरी करते हैं और इस वक्त अपने तीनों भाइयोंके साथ मिलकर कोरोना वॉरियर्स की मदद कर रहे हैं.
उन्होंने बताया कि हमारा मकसद कोरोना वॉरियर्स में शामिल पुलिसकर्मी, डॉक्टर और स्टाफ को कोरोना के संक्रमण से मुक्त रखना है. इसके लिए चारों भाई अपनी सुबह-सुबह ई-रिक्शा में चाय लेकर जाते हैं और पुलिस स्टेशन एवं अस्पताल में जाकर सभी कोरोना वॉरियर्स को चाय पिलाने का काम करते हैं. हालांकि यह चाय कोरोना से लड़ने में कितना सक्षम साबित होगी, ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन कोरोना वॉरियर्स की मदद में आगे आए इन चारों भाइयों का काम सहारनीय है.





















