
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज देश के नाम संदेश दिया। अपने संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यवाद। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देशवासियों की मदद के लिए तैयार है।
कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का देश के नाम संदेश:-
कोरोना संकट में डॉक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिस सहित सरकारी अधिकारियों के डटे रहने से बड़ी “देशभक्ति” कोई नहीं है। हम एकता, अनुशासन और आत्मबल के भाव से कोरोना को परास्त करेंगे। धैर्य एवं संयम के लिए देशवासियों का धन्यव






















