
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : 33 साल बाद रामायण इन दिनों दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हो रही है और इस बार भी इस सीरियल को वही लोकप्रियता और लोगों का प्यार मिल रहा है। लेकिन जितना लोग रामायण को देख रहे हैं, उससे जुड़ी कहानियां और पुराने किस्से भी उसी चाव के साथ चर्चित हो रही हैं। इस सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते लोगों ने वायरल कर दिया है





















