



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने इस सप्ताह गुरुवार से शनिवार के बीच देश के मिसाइल इंजन और हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों का मुआयना किया. इनमें वो फैक्ट्री भी थी, जहां क्रूज़ मिसाइल और एरियल वेपन बनाए जाते हैं. इस दौरान किम जोंग उन खुद भी अलग-अलग राइफ़ल पकड़े दिखाई दिए. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि किम जोंग उन ने देश की सुरक्षा के लिए गोला-बारूद और हथियारों का उत्पादन बढ़ाने पर ज़ोर दिया. रॉयटर्स के अनुसार जिन लॉन्चर्स का किम ने मुआयना किया उनका इस्तेमाल आमतौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों को दागने के लिए किया जाता है. उत्तर कोरिया कई रॉकेट लॉन्चर, आधुनिक क्रूज़ मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है.






















