
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : गोली मारकर अधेड़ की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम राजनगर पुलिस और खजुराहो एसडीओपी घटना स्थल पर हैं मौजूद। पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना राजनगर थाना अंतर्गत रानीपुरा गांव की है, जहां खलिहान के अंदर गयादीन पटेल को गोली मार दी गई। गोली लगने से गयादीन पटेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। बहरहाल राजनगर पुलिस और खजुराहो एसडीओपी घटना स्थल पर मौजूद हैं।





















