अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर हुआ खुलासा – अगर नहीं होता कोरोना तो हो जाती शादी

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह 

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की रिलेशनशिप के बारे में सभी को पता है। दोनों ने सोशल मीडिया में खुलकर इसकी बातें भी की है। वहीं अब सवाल ये है कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अभी तक दोनों ने इसका साफ जवाब नहीं दिया है।

फिलहाल एक फैन के सवाल में अर्जुन कपूर ने ये जरूर कहा है कि वह शादी करना चाहते हैं लेकिन कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते नहीं कर पा रहे। बता दें कि फैन द्वारा बार—बार सवाल पूछने पर अर्जुन भड़क गए थे, वहीं मजाकिया अंदाज में सिचुएशन पर तंज कसते भी नजर आए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक फैन ने अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर सवाल किया। पूछा कि आप दोनों कब शादी करेंगे। अर्जुन ने जवाब दिया कि “जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है।”

इस जवाब पर भी फैन संतुष्ट नहीं हुआ और फिर से शादी की बात दोहराई तो अर्जुन ने कोरोना वायरस के चलते हुए लागू लॉकडाउन की याद दिलाई। अर्जुन ने कहा कि वह शादी करना चाहते हैं लेकिन कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते नहीं कर पा रहे। जिसके बाद सवालों की झड़ी खत्म हुई। मालूम होगा कि अर्जुन-मलाइका पिछले लंबे समय से एक दूसरे से काफी क्लोज है। सोशल मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चाओं में रहती है। इस बीच फैंस के जवाब में अर्जुन कपूर ने शादी क खुलासा किया है। जाहिर है कि अब फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MATS UNIVERSITY

ADMISSION OPEN


This will close in 20 seconds