
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : भारत सरकार ने आज सभी विदेशी नागरिकों के लिए राहत का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधी उनके आवेदन पर नि:शुल्क बढ़ाया है।
आदेश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि जो विदेशी नागरिक कोविड-19 के कारण भारत में फंसे हैं, और उनका वीजा समाप्त हो गया है या होने वाला है, उनके आवेदन पर वीजा की अवधि 3 मई 2020 तक निशुल्क बढ़ाई जाएगी। यह भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन में फंसे सभी विदेशी नागरिकों के लिए सद्भावना का संकेत है।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉफ्रेंस में भी विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधी बढ़ाने की जानकारी दी। मालूम होगा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी जिसके बाद से विदेशी नागरिक यहां फंसे हुए हैं।