रायपुर छत्तीसगढ विशेष : कोरोनावायरस के बीच देशभर में चल रहे लॉकडाउन 2.0 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये एक बार फिर देश को संबोधित किया. यह पीएम मोदी की 64वीं ‘मन की बात’ है.पीएम मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में आज पूरा देश एक साथ चल रहा है. सभी इस जंग में अपनी तरफ से योगदान कर रहे हैं. हमारे किसान खेत में मेहनत कर रहे हैं कि कोई भूखा नहीं रहना चाहिए. कोई मास्क बना रहा है तो कोई क्वारंटाइन में रहते हुए स्कूल की पुताई कर रहा है, कोई पेंशन माफ कर रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत ही आदर के साथ 130 करोड़ देशवासियों की इस भावना को नमन करता हूं.