केमिकल फैक्ट्री में लगी आग – दो कर्मी झुलसे, हालत गंभीर, लाखों का नुकसान

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

रायपुर छत्तीसगढ विशेष : भिलाई ,हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कम्प मच गया। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। हैवी इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में मंगलवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हड़कम्प मच गया। जिसमें फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 6 बजे के लगभग की है। हथखोज के श्याम केमिकल फैक्ट्री में अचानक भयंकर आग से देख आसपास के लोगों ने सूचना तुरंत पुलिस और फायर बिग्रेड को दी।

घंटों मशक्कत करके आग पर पाया काबू 
फायर ब्रिगेड के आने के पूर्व पड़ोस में स्थित सुप्रीम इंडस्टीज के कर्मचारी जगजीत सिंह, सूरज व रूप कुमार बाजपेयी ने अपनी कंपनी के फायर फायटिंग सिस्टम सुविधा से इस आगजनी को बुझाने मे काफी मशक्कत की। जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने घंटों मेहनत करके आग पर काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *