महिला ने अपने चार बच्चों के साथ पिया फिनायल

Read Time:1 Minute, 0 Second

रिपोर्ट मनप्रीत सिंग

रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : महिला ने अपने चार बच्चों के साथ पिया फिनायल, घरेलू विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम पांचो को अकलतरा अस्पताल में कराया गया भर्ती।  माँ ने अपने चार बच्चों के साथ फिनायल पीकर ख़ुदकुशी की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद होने के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। यह अकलतरा थाना क्षेत्र के फरहदा का मामला है, जहां घरेलू विवाद से तंग आकर एक माँ ने अपने चार बच्चों के साथ फिनायल पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। घटना के बाद पांचो को अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अकलतरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %