
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह

रायपुर छत्तीसगढ विशेष : बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी ने देश को संबोधित किया. इस मौके पर पीएम कोरोना वार्रियर्स को सलाम करते हुए कहा कि इस वक्त दुनिया मुश्किल दौर से गुजर रही है. संकट के समय में सबको एक दूसरे की मदद करने की जरूरत है. आपको अपने और दूसरों की रक्षा करनी हैं.कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में हमें विश्वास है कि जल्द ही इस संकट से बाहर निकल जाएंगे. हम सब इस संकट से उबरने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर देश के लोग काम कर रहे हैं. हमारा देश सबके साथ खड़ा है. आज आप भी देख रहे हैं कि भारत निस्वार्थ भाव से,बिना किसी भेद के अपने यहां भी और पूरे विश्व में कहीं भी संकट में घिरे व्यक्ति के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है.
दुनिया में कोविड-19 महामारी के प्रभाव के कारण बुद्ध पूर्णिमा समारोह एक वर्चुअल वेसाक दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. यह आयोजन कोविड-19 के पीड़ितों और फंट्रलाइन वॉरियर्स, जैसे मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और पुलिसकर्मी व अन्य के सम्मान में आयोजित किया गया.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत बिना स्वार्थ के साथ इस वक्त दुनिया के साथ खड़ा है, हमें अपने साथ-साथ अपने परिवार, आसपास की सुरक्षा करनी होगी. संकट के समय में हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग अपनी-अपनी तरह से लोगों की सेवा कर रहा है. फिर चाहे सड़क पर लोगों को कानून का शासन करवाना हो या बीमार का इलाज करना हो, हर कोई अपनी ओर से सेवा कर रहा है.





















