
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH लुधियाना के गियासपुरा में गैस रिसाव के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. पंजाब पुलिस ने बताया है कि कई अन्य गंभीर स्थिति में हैं. मौके पर मौजूद पुलिस के एडिशनल डीसीपी समीर वर्मा का कहना है कि 5 से 6 लोग बेहोश भी हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस अधिकारी समीर वर्मा ने बताया, ‘‘इलाके़ को तुरंत सील किया जा रहा है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है.’’
