

रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : एयर इंडिया (AI9I837) की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यात्री एयर इंडिया के सुरक्षा विभाग में काम करता है और वह पेड टिकट पर यात्रा कर रहा था। इसके साथ ही विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि देश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं।





















