
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद अहमद चौधरी ने आरोप लगाया है कि इमरान ख़ान को सत्ता से बेदखल करने की साजिश में पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ कई जनरल शामिल थे.

फवाद चौधरी ने कहा, “सेना ने पीटीआई (इमरान ख़ान की पार्टी) को सत्ता में आने में मदद की, लेकिन हमें एक साजिश के तहत सत्ता से बेदखल कर दिया गया, जिसमें सेना के कुछ जनरल शामिल थे.”फवाद चौधरी से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के डीजी नदीम अंजुम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में भी पूछा गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया था कि अविश्वास मत के दौरान इमरान ख़ान ने सेना को ‘असंवैधानिक काम’ करने के लिए कहा था.
इसके जवाब में फवाद चौधरी ने कहा, “हमने पिछले आर्मी चीफ जनरल बाजवा को तटस्थ रहने के लिए कहा था जो वे नहीं रह पाए.”जनरल बाजवा नवंबर में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के पद से रिटायर हो गए हैं.





















