
मुख्यमंत्री को तीन दिवसीय संघयान संकल्प परिषद में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित
रायपुर, 28 दिसम्बर 2022

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बुद्धिस्ट अल्पसंख्यक संविधानिक भिक्खु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भदन्त हर्षबोधी महास्थवीर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा दिशाभूमि नागपुर में 26, 27 और 28 जनवरी को आयोजित तीन दिवसीय संघयान संकल्प परिषद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर संघ के सदस्यों में श्री प्रशांत इलमकार, श्री संजय गजघाटे, श्री बालेश्वर चौरे और श्री बिंबिसार भी उपस्थित थे





















