
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। अभी वोटों की गिनती जारी है। अभी तक सामने आए रिजल्ट के अनुसार 250 वार्ड वाले दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 130 सीटों पर जीत हासिल की है। आप की जीत पर नेताओं के बयान भी आने लगे हैं

दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया है। अभी तक हुई गिनती में आम आदमी पार्टी को 130 वार्डों में जीत मिली है। 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में बहुमत के लिए 125 से अधिक सीटों पर जीत मिलना आवश्यक है। 130 सीटों पर जीत के बाद आप बहुमत के आंकड़े के आगे निकल चुकी है। बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। आप को मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों में उत्साह है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर आप पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इधर आप की जीत पर पार्टी के सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान सामने आया है। राघव चड्ढा ने कहा कि जनता काम करने वालों को वोट देती है, बदनाम करने वालों को नहीं।
एमसीडी में बनेगी केजरीवाल की सरकार
बैठक के बाद आप के प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कचरे से ढक दिया है, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया है ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने। बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद आप के दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है।
अभी तक के नतीजों के अनुसार 130 सीटों पर आप की जीत
अभी तक आए नतीजों के अनुसार आप ने 130 वार्डों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम की कुल 250 वार्डों में चार दिसंबर को वोटिंग हई थी। एमसीडी चुनाव में 50 फीसदी मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद सामने आए एक्जिट पोल आप की जीत बताई गई थी। जो नतीजों में सच साबित हुई।
नतीजों के बीच केजरीवाल ने की बैठक
दिल्ली नगर निगम चुनाव की गिनती के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अपने डिप्टी मनीष सिसोदिया और आप के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ अपने आवास पर बैठक की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे। पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए प्रवक्ता संजीव झा ने कहा कि मेयर आप का होगा।








