

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटें जीती हैं, जबकि बीजेपी के हिस्से में 104 सीटें आई हैं। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटें हासिल की हैं।दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों को लेकर मतगणना संंपन्न हो चुकी है और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों के साथ जीत हासिल कर ली है।

250 वार्डों वाली MCD में बहुमत का जादुई आंकड़ा 126 है, जिसे आम आदमी पार्टी ने हासिल कर लिया है। इस पार एमसीडी चुनावों में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटों पर कामयाबी मिली है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है।केजरीवाल पार्टी दफ्तर पहुंच कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘सबसे पहले दिल्ली के लोगों को बहुत बहुत बधाई। इतनी बड़ी शानदार जीत और परिवर्तन के लिए बधाई और शुक्रिया। आज लोगों ने दिल्ली की सफाई करने भ्रष्टाचार दूर करने और पार्कों को ठीक करने की जिम्मेदारी दी। मेरी पूरी कोशिश रहेगी रात दिन मेहनत करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘BJP, कांग्रेस निर्दलीय सबको बधाई, जो हारे हैं निराश ना हो। हम सबको मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। मैं BJP कांग्रेस सबका सहयोग चाहूंगा। सभी 250 पार्षद मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहिए।’
आम आदमी पार्टी ने एमसीडी में बीजेपी का 15 साल से चला आ रहा राज खत्म कर दिया वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की मतगणना से पहले जारी किए गए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया जा रहा था, जबकि बीजेपी को 70 से 80 सीटें मिलने की उम्मीदें जताई गई थीं। देखा जाए, तो एमसीडी में एग्जिट पोल लगभग फेल साबित हुए हैं।








