महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली DSP अनामिका के खिलाफ अपराध दर्ज —- गृहमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

Report manpreet singh 

Raipur chhattisgarh VISHESH : भिलाई , आदर्श नगर चरोदा निवासी सुखविंदर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसे अपमानित कर थप्पड़ मारने वाली डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव और उसकी सहेली पायल के खिलाफ रविवार को अपराध दर्ज किया l

 आदर्श नगर चरोदा निवासी सुखविंदर आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसे अपमानित कर थप्पड़ मारने वाली डीएसपी अनामिका जैन श्रीवास्तव और उसकी सहेली पायल के खिलाफ रविवार को अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला कायम किया है। रविवार को मृतक सुखविंदर के पति केवी अरूण के साथ मोहल्ले के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और टीआई संजीव मिश्रा को लिखित आवेदन दिया। वे अनामिका के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक घेराव के बाद पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। दो दिन पहले रात में महिला डीएसपी सुखविंदर के घर आई थी। अपने पति कमल श्रीवास्तव के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाते हुए उनके घर वालों के सामने उसे थप्पड़ मार दिया था। उस रात ही सुखङ्क्षवदर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गृहमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा को फोन कर इस मामले में निष्पक्ष जांच के लिए निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए। सरकार अच्छे काम करने वालों का सम्मान करती है तो कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

शव रखकर किया प्रदर्शन

आदर्श नगर चरोदा निवासी सुखविंदर आत्महत्या मामले में रविवार को मोहल्ले के लोगों ने भिलाई-तीन थाने का घेराव कर दिया। वे सुखविंदर को अपमानित करने व थप्पड़ मारने वाली सीएएफ की तीसरी बटालियन अमलेश्वर में उपसेनानी अनामिका जैन श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे थे। सुखविंदर के पति केवी अरुण के साथ मोहल्ले के लोगों ने करीब दो घंटे तक थाने का घेराव किया। पुलिस जांच करने की बात बोलकर समझाने के प्रयास कर रही थी। रिपोर्ट लिखने में हीला हवाला करने पर लोग आक्रोशित होने लगे और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अनामिका और उसकी सहेली पायल के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली DSP अनामिका के खिलाफ अपराध दर्ज, गृहमंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

भीड़ को काबू करने तीन थाना के टीआई दल बल के साथ पहुंचे

रविवार को सुखविंदर के पति केवी अरूण के साथ आदर्श नगर के लोग थाना में भीड़ के साथ पहुंचे। टीआई संजीव मिश्रा को लिखित आवेदन दिया। उन्होंने जांच के बाद अनामिका जैन पर रिपोर्ट लिखने को कहा। अनामिका के खिलाफ तत्काल एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रिपोर्ट दर्ज करने में हिलाहवाला करने पर भीड़ उग्र हो गई। मामला गंभीर नजर आने पर टीआई संजीव मिश्रा ने इसकी जानकारी सीएसपी विश्वास चंद्राकर को दी। उन्होंने तत्काल वायरलेस पर संदेश चलाया। छावनी टीआआई विनय सिंह, खुर्सीपार टीआई सुरेन्द्र उके और कुम्हारी टीआई आशीष यादव दल बल के साथ भिलाई तीन थाना पहुंचे। थाना को घेर लिया। करीब 2 घंटे तक भीड़ थाना परिसर में डटी रही।

सीएम के बंगले के तरफ सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने पर उतारू हुई भीड़

मृतक महिला के पति अरुण के साथ कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टी के कार्यकर्ता एक होकर थाना पहुंचे थे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मनोज पाठक, एस वेंकट रमना, संदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, मुकेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद वेंकट राव आदि उपस्थित थे। उनका कहना था कि आदर्श नगर का मामला है। इसमें कोई राजनीति नहीं करना है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया तो मुख्यमंत्री के बंगले के तरफ जाएंगे। पुलिस अंदर कमरे में चर्चा कर रही थी। तब तक भीड़ ने निर्णय लिया कि चरोदा हनुमान मंदिर के पास सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। फिर भीड़ थाना से कूच कर गई। चरोदा में मोर्चा संभालने सीएसपी विश्वास चंद्राकर योजना बना ही रहे थे कि एसपी प्रशांत ठाकुर ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए। तब भीड़ अपने आप चली गई। उसके बाद परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।

जहां प्रशिक्षण लिया उसी थाना में दर्ज हो गया उपसेनानी के खिलाफ अपराध

अमलेश्वर सीएएफ की तीसरी बटालियन में उपसेनानी अनामिका जैन श्रीवास्तव ने नौकरी की शुरुआत भिलाई तीन थाने से ही की थी। तब वे यहां प्रशिक्षु अधिकारी (डीएसपी) के रूप में पदस्थ थी। चरोदा में रहने वाली उनकी सास और ननद ने भी पूर्व मे डीएसपी बहु के खिलाफ भी इसी थाने में कईं लिखित शिकायत कर चुकी है। अभी टाउनशिप के सेक्टर -1 सड़क – 11 में अनामिका जैन श्रीवास्तव रहती है। वे बेरला एसडीओपी और आईसीयू एडब्ल्यू में भिलाई-दुर्ग में सेवाएं दे चुकी है। अनामिका जैन बास्केटबॉल की अच्छी खिलाड़ी रही है। रेलवे में स्पोट्र्स कोटा से नौकरी की। बाद में पीएससी की परीक्षा देकर डीएसपी बन गई। फि लहाल पुलिस महिला उपसेनानी को फरार बता रही है। उनका फोन भी बंद है।

यह है मामला: घर में आकर अपमानित की और थप्पड़ भी मारा

चरोदा के आदर्श नगर में शुक्रवार की रात के. सुखविंदर (40 वर्ष) पति केवी अरुण ने फ ांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतका के पति केवी अरुण ने पुलिस के बयान दिया है कि शुक्रवार की रात 8 बजे उप सेनानी अनामिका जैन श्रीवास्तव अपनी सहेली पायल के साथ उसके घर आई थी। उसकी पत्नी सुखविंदर पर अपने पति कमल श्रीवास्तव के साथ अनैतिक संबंध होने की बात कहते हुए उसे थप्पड़ मार दिया था। आनामिका की सहेली पायल ने भी गाली गलौज और गंदे शब्द बोलकर अपमानित किया। अनामिका अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर के सुखविंदर से गाली गलौज और जान से मारपीट की धमकी दी। सुखविंदर के जेठ, जेठानी मौजूद थे। उनकी कोई बात नहीं सुनी। उसी समय उसकी बेटी ट्यूशन से घर पहुंची। उसे अनामिका जैन ने पकड़ लिया। मोबाइल में अपने पति कमल और सुखविंदर से बातचीत को सुनाया। उसकी धमकी दी कि तेरी मां इस तरह से गंदा काम कर रही है। उसके स्कूल में घुसकर बरबाद कर देने की धमकी दी। परिजनों और खासकर जवान बेटी के सामने चारित्रिक अपमान होने से के सुखविंदर ने देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने शव को मारच्यूरी में रखवा दिया था।

एक माह पहले सुखविंदर को सेक्टर-1 बुलकार धमकाया था

अनामिका जैन ने एक माह पहले उसकी बेटी से मोबाइल नम्बर लेकर सुखविंदर और अरुण को सेक्टर-1 में बुलाया था। उसे अपनी वर्दी का धौंस दिखाकर देख लेने की धमकी दी थी। उसे और उसकी बेटी को बरबाद कर देने की धमकी दी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *