

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है। सिद्दीकी ने इसे इस्लाम के खिलाफ बगावत बताया है। साथ ही इस्लाम को कमजोर करने की साजिश करार दिया। शाही इमाम ने कहा, इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है। क्या कोई आदमी नहीं है टिकट के लिए।

महिलाओं का इस्लाम में मकाम
शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं। क्या एक भी महिला नजर आई। इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है। यदि औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद आने से नहीं रोका जाता। उन्होंने कहा, ‘मस्जिद से क्यों रोक दिया गया, क्योंकि महिला का इस्लाम में एक मकाम है। इसलिए जो औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं। मर्द नहीं हैं क्या जो आप औरतों को ला रहे हैं। इससे इस्लाम कमजोर होगा, क्योंकि कर्नाटक में हिजाब का मसला हुआ।








