

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट सहित कई मंत्री और नेताओं ने मध्यप्रदेश सीमा स्थित चंवली चौराहे पर राहुल की अगवानी की। वेलकम सभा में कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष का सहरिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मंच पर राहुल, अशोक गहलोत, कमलनाथ और सचिन पायलट एक-दूसरे हाथ पकड़कर साथ में डांस किया। आज यात्रा चंवली चौराहे पर रुक गई है।

कांग्रेस महात्मा गांधी की पार्टी है- राहुल
वेलकम सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘हर प्रदेश, शहर, गांव ने यात्रा में मदद की। लोगों को एक पैसा नहीं देना पड़ा। हिंदुस्तान की जनता ने यात्रा को काफी प्यार दिया।’ उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी-आरएसएस का डर लोगों के दिल से निकालना चाहता हूं। मैं उनसे नफरत नहीं करता हूं। राहुल ने आगे कहा, ‘ये महात्मा गांधी की पार्टी है। ये पार्टी सावरकर और गोडसे की नहीं है। हम तपस्या करना जानते है।’








