

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कस्टम विभाग ने दुबई जयपुर फ्लाइट से आने वाले यात्री को पकड़ा है. पकड़े गए यात्री से 31 लाख का तस्करी का सोना जब्त किया गया है. ये यात्री फ्लाइट संख्या IX196 से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था. कस्टम अधिकारियों ने आरोपी यात्री का पासपोर्ट जब्त कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी गई है.कस्टम अधिकारियों ने यात्री को संदिग्ध परिस्थितियों में सबसे पहले उससे पूछताछ की. पूछताछ में यात्री की हालत संदिग्ध नजर आने पर उसके सामान की जांच की गई. यात्री ने कस्टम अधिकारियों को सामान में किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु होने से इंकार कर दिया. लेकिन, एयरपोर्ट पर यात्री के सामान की स्कैनिंग करने पर संदिग्ध चित्र उभर कर आए.यात्री के सामान के साथ दुबई से आई इमरजेंसी लाइट को विभाग के अधिकारियों ने चेक किया. आरोपी यात्री की इमरजेंसी लाइट में प्लास्टिक की परतों के बीच में सोने की पतली परतें बनाकर तस्करी की जा रही थी. कस्टम अधिकारियों ने इमरजेंसी लाइट को तोड़कर उसमें रखी सोने की परतों को बाहर निकाला. इसकी जांच करने पर 99 फीसदी शुद्ध सोने की परतें पाई गईं l कस्टम अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर मौजूद डिजिटल मशीन से इसका वजन करने पर कुल वजन 583 ग्राम सोना सामने आया है. एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लाइट में पकड़े गए तस्करी के सोने का अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 31 लाख 44 हजार रुपए बताई जा रही है. कस्टम विभाग ने 31 लाख रुपए का सोना तस्करी करने के मामले में आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है.









