

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग होनी है. गुरुवार को राज्य की 89 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है.
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : इनमें कच्छ, सौराष्ट्र और राज्य के दक्षिणी हिस्सों के 19 ज़िले शामिल हैं. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा.
आज के मतदान में सबसे अहम सीटों में जामनगर नॉर्थ और मोरबी भी है. जामनगर नॉर्थ से बीजेपी ने क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को टिकट दिया है. वहीं, 30 अक्टूबर को ब्रिज टूटकर गिरने से हुए भीषण हादसे की वजह से मोरबी भी चर्चा में है. इस हादसे में क़रीब 130 लोगों की जान चली गई थी.
इन दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर
- आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी द्वारका जिले की खंभालिया सीट से चुनावी मैदान में हैं.
- आप के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सूरत के कटारगाम से चुनाव लड़ रहे हैं.
- जामनगर (उत्तर) से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा खड़ी हैं.
- भावनगर (ग्रामीण) से पांच बार के विधायक पुरुषोत्तम सोलंकी का नाम शामिल का नाम शामिल है.
- पाटीदार समाज के नेता अल्पेश कथीरिया सूरत के वराछा रोड से उम्मीदवार हैं.
- सात बार के विधायक और दिग्गज आदिवासी नेता छोटू वसावा भरूच के झगड़िया से खड़े हैं.
सभी 89 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव लड़ रही हैं. जबकि AAP के 88 सीटों पर उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं सूरत पूर्व सीट से आप प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापिस ले ली थी.
गुजरात में 1995 से बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस भी 77 सीटों पर विजयी रही थी.
गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं. दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होना है और मतगणना 8 दिसंबर को होगी.








