पंजाब में जहरीली शराब से मरने वालों का आकड़ा बढ़ा,अब तक गई 86 लोगों की जान
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : चंडीगढ़, पंजाब में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 86 हो गई। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मामले में सात आबकारी अधिकारियों और छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। तरनतारन में 63 मौतें हुई हैं,जिसके बाद अमृतसर में 12 और गुरदासपुर के बटाला में 11 मौतें हुईं। राज्य में बुधवार रात से शुरू हुई त्रासदी में शुक्रवार की रात तक 39 लोगों की मौत हो गई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने छह पुलिसकर्मियों के साथ सात आबकारी अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया। निलंबित अधिकारियों में दो उप पुलिस अधीक्षक और चार थाना प्रभारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में किसी भी लोक सेवक या अन्य को संलिप्त पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के उत्पादन और बिक्री को रोकने में पुलिस और आबकारी विभाग की नाकामी शर्मनाक है।
About Post Author
Manpreet singh
More Stories
Bharat Tech Triumph Program
Posted On: 21 FEB 2025 6:16PM by PIB Delhi Unlocking India’s Gaming Potential Introduction India’s gaming industry has seen remarkable...
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं...
छत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग : इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
https://twitter.com/vishnudsai/status/1892499051230458032?s=08 Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण...
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 20 फरवरी 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों...
वह सभी वादों को पूरा करेंगी और दिल्ली में बिना एक दिन भी बर्बाद किए लगातार काम करेंगी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "जो लक्ष्य विकसित दिल्ली का है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा."...