मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “जो लक्ष्य विकसित दिल्ली का है, उसे पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा.”
वे शाम 05 बजे आरती के लिए यमुना घाट गई और शाम 07 बजे कैबिनेट की बैठक होगी.


Raipur chhattisgarh VISHESH आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में सीएम पद का कार्यभार संभाल लिया है.
कार्यभार संभालने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा है कि वह सभी वादों को पूरा करेंगी और दिल्ली में बिना एक दिन भी बर्बाद किए लगातार काम करेंगी. उन्होंने कहा “शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद आज हमने मुख्यमंत्री कार्यालय में आकर कार्यभार ले लिया है.”दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई ऐसे वादे किए हैं. इस पर रेखा गुप्ता ने कहा, “हमने दिल्ली से जो भी वादे किए हैं, उस एक-एक वादे को पूरा करेंगे.”





















