









Raipur chhattisgarh VISHESH / मुंगेली/बिलासपुर, छत्तीसगढ़
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ग्राम करही, जिला मुंगेली में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप में सहभागिता कर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे खेल भावना, परिश्रम और समर्पण के साथ नई उपलब्धियाँ हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएँगे।

श्री साहू ने तिफरा, बिलासपुर स्थित माँ काली मंदिर तथा खमतराई स्थित पावन माँ बगदाई वनदेवी मंदिर में दर्शन एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ काली एवं माँ बगदाई वनदेवी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली का संचार हो।








