

Raipur chhattisgarh VISHESH / नगरनार, 13 अक्टूबर 2026: NSL की क्वालिटी सर्कल की 5 टीमों के CCQC, भिलाई 2026 कन्वेंशन में गोल्ड मेडल जीतने की खबर की खुशी को दोबाला करते हुए खबर आयी है की CCQC,भिलाई में हाल ही में शुरू किए गए सेफ्टी सर्कल सेक्शन में NSL की सभी 4 सेफ्टी सर्कल टीमों ने गोल्ड प्राइज़ जीता है और नेशनल लेवल मीट के लिए क्वालिफाई किया है। इस जीत से NSL के खाते में कुल मिलाकर इस साल की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 9 गोल्ड अवार्ड आये हैं। इससे पहले CCQC 2026 के समापन पर क्वालिटी सेक्शन में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते गए थे। इन चारो टीमों को भी नेशनल प्रतियोगिता में अपनी क़िस्मत आजमाने के अवसर मिलगा।
नगरनार स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड, श्री प्रमोद कुमार ने इस दोहरी खुशी पर ज़ोर देते हुए कहा, “इस प्रतिष्ठित इवेंट में सभी 4 सेफ्टी टीमों का गोल्ड जीतना, सुरक्षित काम के माहौल के प्रति NSL की प्रतिबद्धता को दिखाता है और यह NSL की समर्पित और प्रोफेशनल सेफ्टी टीम का एक बेहतरीन सबूत है।”

गोल्ड मेडल जीतने वाली NSL की सेफ्टी टीमें थीं रॉ मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाली “कवच”, सिंटर प्लांट का प्रतिनिधित्व करने वाली “पहल, पावर ब्लोइंग स्टेशन के अधिकारियों वाली “ऊर्जा” और स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों वाली “सुरक्षा”।
मीडिया संपर्कः
रफीक़ आह्मद जिनाबड़े,
महाप्रबंधक एवं संचार प्रमुख,
NMDC स्टील प्लांट, नगरनार ४९४००१- दूरभाष: 8500489623 ई- मेलः








