

Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के कंप्यूटर एप्लीकेशंस (DCA) विभाग द्वारा 19 सितंबर 2026 को एम्बिएंट इंटेलिजेंस इन हेल्थ केयर पर चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (ICAIHC-2026) का समापन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में डॉ. प्रसन्न कुमार साहू, चांग गंग यूनिवर्सिटी, ताइवान, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. समीर बाजपेयी, निदेशक (प्रभारी), NIT रायपुर, मुख्य संरक्षक; डॉ. देवदूत शीट, एसोसिएट प्रोफेसर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, IIT खड़गपुर; डॉ. पी. कविश्वर, महानिदेशक, CGCOST; डॉ. तृप्ति स्वर्णकार, विभागाध्यक्ष, DCA; प्रो. प्रियंका त्रिपाठी, प्रोफेसर, DCA; डॉ. दिबाकर साहा, एसोसिएट प्रोफेसर, DCA सहित संस्थान के शिक्षकगण, देश-विदेश से आए प्रतिनिधि, शोधकर्ता, विद्यार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. प्रसन्न कुमार साहू ने व्यावसायिक विकास के लिए अनुशासन, ज्ञान के आदान-प्रदान, आत्मविश्वास और व्यक्तिगत विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने शोध को जुनून के रूप में अपनाने की आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को उत्पाद-उन्मुख शोध, व्यावहारिक समाधान विकसित करने, बौद्धिक संपदा की सुरक्षा तथा प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और व्यावसायीकरण की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ. समीर बाजपेयी ने सम्मेलन में आयोजित दो पैनल चर्चाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलन युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने, विशेषज्ञों के ज्ञान को साझा करने और शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एम्बिएंट इंटेलिजेंस के जिम्मेदार उपयोग, डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, रियल-टाइम स्वास्थ्य डेटा, डेटा एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के माध्यम से निदान एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. दिबाकर साहा ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए देश-विदेश के विभिन्न संस्थानों से 1,200 से अधिक शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनकी समीक्षा प्रक्रिया में लगभग 140 समीक्षकों ने योगदान दिया।
डॉ. देवदूत शीट ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन और विकास के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने व्यवस्थित योजना, शैक्षणिक सहयोग और शोध के प्रभावी परिणामों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात डॉ. तृप्ति स्वर्णकार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और ICAIHC-2026 के सफल आयोजन में योगदान देने वाली आयोजन समिति, संस्थान के नेतृत्व, वक्ताओं, समीक्षकों, प्रतिनिधियों, संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियो





















