

Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर, 12 सितंबर 2026। सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा भारती विद्यालय, कुम्हारी, दुर्ग, छत्तीसगढ़ के सहयोग से 12 सितंबर 2026 को Road Safety Class का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम का संचालन रक्षा सुरक्षा Safety Angel — सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाते हुए उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

- श्री श्याम सुंदर प्रजापति — प्रेसिडेंट, लायंस क्लब
श्री श्याम सुंदर प्रजापति ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से सड़क पर जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने तथा स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।
- श्री ओम मिश्रा — प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर, भारती विद्यालय, कुम्हारी, दुर्ग, छत्तीसगढ़
श्री ओम मिश्रा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में अनुशासन एवं जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
- श्री केशव राव — डायरेक्टर, सुरक्षित भव: फाउंडेशन
श्री केशव राव ने सुरक्षित भव: फाउंडेशन के गठन एवं संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से निरंतर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करते हुए विभिन्न जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने संस्था की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षित भव: फाउंडेशन को 100 से अधिक World Records प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे निरंतर कार्यों एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और समाज के हित में कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
- श्री टी. के. भोई — ट्रैफिक टीचर
श्री टी. के. भोई, ट्रैफिक टीचर ने यातायात नियमों के व्यावहारिक पहलुओं एवं सड़क पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क पर अनुशासन बनाए रखने को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
- श्री इकबाल खान — प्रेसिडेंट, रोड सेफ्टी क्लब
श्री इकबाल खान ने Road Safety Club की गतिविधियों एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।
- डॉ. संदीप धूपर — अध्यक्ष, सुरक्षित भव: फाउंडेशन
डॉ. संदीप धूपर ने भारत में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों एवं प्रतिवर्ष वाहनों की बिक्री में हो रही वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने वीडियो के माध्यम से बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में तेज गति एवं यातायात नियमों की अनदेखी शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना का शिकार अक्सर परिवार का कमाने वाला व्यक्ति होता है, जिससे परिवार को आर्थिक क्षति के साथ-साथ देश को भी सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने सभी से सड़क सुरक्षा नियमों को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करने की अपील की।
- श्री हरप्रीत सिंह — रोड सेफ्टी प्रेसिडेंट, दुर्ग
श्री हरप्रीत सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों से सड़क पर सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा—“Safe Drive, Save Life”।
इस अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सभी मेंबर तथा भारती विद्यालय, कुम्हारी, दुर्ग, छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों सहित 150 से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
सुरक्षित भव: फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की अपील की…





















